अलीगढ़

जल्द शहर में ई रिक्शा खड़े होंगे व्यवस्थित-

नगर आयुक्त ने शहर में 8 स्थानों पर ई रिक्शा स्टैंड बनवाने की क़वायद को किया शुरू

नगर आयुक्त ने शहर में 8 स्थानों पर ई रिक्शा स्टैंड बनवाने की क़वायद को किया शुरूनगर आयुक्त ने ई रिक्शा स्टैंड निर्माण के लिए निरीक्षण कर 8 स्थानों को ई रिक्शा स्टैंड के लिए किया चिन्हित8 स्थानों पर जल्द बनेंगे ई रिक्शा स्टैंड-सासनी गेट मूक बधिर स्कूल के सामने, आगरा रोड अंजुला भार्गव हॉस्पिटल के बराबर, आगरा रोड बगीची, ग़ांधी पार्क शौचालय के पास, रेलवे रोड समर्पण कॉम्प्लेक्स, मालगोदाम मालवीय मार्केट, मीनाक्षी पुल के नीचे वार्ड ऑफिस, व मीनाक्षी पुल प्रयाग मिल की बॉउंड्री के पासशहर को अव्यवस्थित ई रिक्शा से राहत दिलाने के लिए नगर आयुक्त शुरू की क़वायद- पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर आयुक्त ने ट्रैफिक पुलिस व अधीनस्थों के साथ किया निरीक्षणउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित पार्किग प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष/नगर आयुक्त ने 08 ई रिक्शा पार्किंग स्टैंड निर्माण का लिया महत्वपूर्ण निर्णयशासन द्वारा नगरीय निकायों में ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जारी उ०प्र० नगर निगम (पार्किंग स्थान का सन्निर्माण, अनुरक्षण एवं प्रचालन) नियमावली, 2025 के नियम-4 में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में अलीगढ़ नगर निगम द्वारा शहर में ई-रिक्शा पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने की कवायद शुरू कर दी गई है।नगर आयुक्त एवं पार्किंग प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों का निरीक्षण कर पहले चरण में 8 स्थानों पर ई-रिक्शा पार्किंग स्टैंड विकसित किए जाने का निर्णय लिया है। इन स्टैंड के विकसित होने से चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर अव्यवस्थित रूप से खड़े होने वाले ई-रिक्शा के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात अव्यवस्था एवं आम नागरिकों की असुविधा को कम करने में मदद मिलेगी।नगर आयुक्त ने आगरा रोड, गांधी पार्क, दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, सासनी गेट , जीटी रोड, मथुरा बाईपास, सारसौल, जीटी रोड, सराय रहमान, सुतमिल, ख़ैर बाईपास आदि स्थानों का निरीक्षण करते हुए 8 स्थलों पर ई रिक्शा स्टैंड बनवाये जाने का निर्णय लिया।नगर आयुक्त ने आगरा रोड, गांधी पार्क, दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, सासनी गेट, जीटी रोड, मथुरा बाईपास, सारसौल, सराय रहमान, सुतमिल एवं खैर बाईपास सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत ई-रिक्शा को निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित रूप से खड़ा कराने के लिए निम्न 8 स्थलों को प्रथम चरण में चिन्हित किया गया हैनिरीक्षण के दौरान पार्किंग प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष/नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा किशहर में ई-रिक्शा की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रमुख चौराहों और मार्गों पर इनके अनियोजित एवं अव्यवस्थित खड़े होने से यातायात प्रभावित होता है और आम नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। शासन की पार्किंग नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप नगर निगम द्वारा पहले चरण में 8 स्थानों पर ई-रिक्शा के लिए निर्धारित पार्किंग स्टैंड विकसित किए जा रहे हैं।

 

 

 

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!