सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न
विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं जिला स्वच्छ भारत मैनेजमेंट कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया

अलीगढ़ मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छता समिति एवं जिला स्वच्छ भारत मैनेजमेंट कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के 1621 लाभार्थियों को प्रथम किश्त एवं 1358 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त के आवंटन को स्वीकृति प्रदान की गईबैठक का संचालन करते हुए डीपीआरओ यतेन्द्र सिंह ने 852 सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता के संदर्भ में बताया गया कि 02 ग्राम पंचायतें नगर पंचायत में शामिल हो गई हैं।अवशेष 850 ग्रामों में से 807 सामुदायिक शौचालय को क्रियाशील जबकि 43 अक्रियाशील हैं। सीडीओ ने सामुदायिक शौचालयों की शत-प्रतिशत क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ ने बताया कि विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिले के अवशेष बचे 62 ग्रामों से 09 में आरआरसी निर्माण के लिए समाधान कराते हुए कार्य आरंभ करा दिया गया है जबकि अभी 53 बचे हुए हैं। सीडीओ ने अवशेष सभी ग्रामों में सभी प्रकरणों का निस्तारण कर शीघ्र कार्य आरंभ कराने के निर्देश दिए।ओडीएफ मॉडल प्लस ग्रामों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आरआरसी संचालन की समीक्षा में पाया गया कि चयनित 40 ग्रामों के सापेक्ष 110 में कूड़ा प्रथक्करण का कार्य किया जा रहा है। प्लास्टिक मुक्त मॉडल तालाब कार्यक्रम-मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी के अंतर्गत अकराबाद के नगला सरताज, अतरौली के बढ़ौली, बिजौली के बढ़ेसरा, चंडौस के नगला पदम, धनीपुर के उखलाना, गंगीरी के शाहजहांपुर बैंजना, गोंडा के कैमथल, इगलास के कजरौठ, जवां के दवथला, खैर के बझेड़ा, लोधा के कुलवा एवं टप्पल के मालव में तालाब निर्माण, साफ-सफाई वृक्षारोपण, सिल्ट चैम्बर, फिल्टर चैम्बर निर्माण संबंधी कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई बैठक में ब्लॉक प्रमुख खैर दिवाकर गौड, सभी बीडीओ समेत एडीओ पंचायत एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



