अलीगढ़

अलीगढ़-महरावल के मध्य वार्षिक ओवरहॉलिंग के कारण 15 सितम्बर तक बन्द रहेगा रेलवे फाटक 110

कार्य पूरा न होने की स्थिति में फाटक बन्द होने की अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है

अलीगढ़: वरिष्ठ खण्ड अभियंता रेल पथ उत्तर-मध्य रेलवे मानव पुण्ढ़ीर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अलीगढ़-महरावल स्टेशन के मध्य कि0मी0 1327/13-15 पर रेलवे समपार संख्या 110 पर वार्षिक ओवरहॉलिंग एवं अन्य ट्रैक मेंटीनेंस का कार्य किया जा रहा है जोकि 15 सितम्बर तक किया जाएगा उन्होंने बताया कि वार्षिक ओवरहॉलिंग कार्य के कारण फाटक बन्द रहने पर यातायात आरओबी 111 (जेल पुल) से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा न होने की स्थिति में फाटक बन्द होने की अवधि आगे बढ़ाई जा सकती  ।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!