अलीगढ़

आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट में रविवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का मामला पकड़ा

चार पुरुषों और पांच युवतियों को गिरफ्तार किया

आगरा रोड स्थित कृष्णा रिसोर्ट में रविवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का मामला पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार पुरुषों और पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई सभी महिलाएं आगरा की रहने वाली बताई गई हैं।

  • आगरा से बुलाई जाती थीं महिलाएं पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ जो सामान लगा, उसने सारे राज खोल दिए। कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पार्टी में जाम छलकाने के लिए अंग्रेजी शराब, बीयर और खास तौर पर जामुन फ्लेवर वोडका परोसी जा रही थी।  रिसोर्ट के कमरों में युवतियां भी मौजूद थीं, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पकड़ा।

    सीओ कमलेश कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में रिसोर्ट संचालक विशाल वार्ष्णेय भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिसोर्ट में देह व्यापार के लिए युवतियों को आगरा से बुलाया जाता था। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलों के आलावा आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।पुलिस सभी आरोपितों के खिलाफ देह व्यापार से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस रिसोर्ट में लंबे समय से चल रही गतिविधियों और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!