उत्तरप्रदेश
बुलंदशहर के शिकारपुर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन
बुधवार दोपहर 12 बजे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली

बुलंदशहर के शिकारपुर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन हो गया। बुधवार दोपहर 12 बजे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।63 साल के अनिल शर्मा 2023 से कैंसर से जूझ रहे थे। वह चार बार विधायक रहे और योगी सरकार के पहले कार्यकाल में राज्य मंत्री (वन एवं पर्यावरण) थे।सीएम योगी ने विधायक के बेटे कुश शर्मा से फोन पर बात की। कहा- हमारी संवदेनाएं आपके साथ है। हिम्मत रखिए। सीएम ने पूछा कि अंतिम संस्कार कब करेंगे। बेटे ने बताया कि अंतिम संस्कार कल ही हो पाएगा। अभी डिस्चार्ज की प्रोसेस पूरी करा रहे हैं।



