अलीगढ़

गणेश चतुर्थी से पूर्व सज रहा है अचलताल का प्राचीन गणेश मंदिर

मंदिर में चल रही है रंगाई-पुताई, भव्य रूप में दिखेंगे गजानन

अलीगढ़ – अचलताल] | गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर अचलताल स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। पर्व से पूर्व मंदिर की रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से चल रहा है।मंदिर के महंत विनय नाथ ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी से पहले पूरे मंदिर परिसर को नए रंगों से सजाया जा रहा है। मंदिर के गर्भगृह, शिखर और बाहरी दीवारों पर आकर्षक रंग किया जा रहा है, ताकि बप्पा के आगमन पर मंदिर भव्य रूप में नजर आए।बताया गया कि रंगाई-पुताई के बाद मंदिर को फूलों और लाइटों से सजाया जाएगा। 13 सितंबर से शुरू होने वाले 14 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर भी भक्तों में खासा उत्साह है।मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय ने कहा कि अचलताल का गणेश मंदिर सिद्धपीठ है, यहां गणेश चतुर्थी पर हजारों भक्त दर्शन करने आते हैं। मंदिर सजने से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!