जुमे की नमाज को लेकर नागरिक सुरक्षा कोर ने संभाली शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था
नागरिक सुरक्षा कोर के अधिकारियों एवं जवानों ने अनुशासन, सेवा भावना एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया

अलीगढ़, प्रभारी उप नियंत्रक/नगर मजिस्ट्रेट महोदय श्री अतुल गुप्ता, नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ के मौखिक/दूरभाष आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी नगर प्रभारी नागरिक सुरक्षा कोर, अलीगढ़ श्रीमती किन्शुक श्रीवास्तव के निर्देशन तथा चीफ वार्डन/कमांडिंग ऑफिसर नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ श्री सी0पी0 सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026 को जुमे की नमाज के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।जुमे की नमाज दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक अलीगढ़ के जामा मस्जिद, ऊपरकोट थाना कोतवाली तथा ईदगाह जमालपुर, थाना सिविल लाइन में संपन्न हुई।
नमाज को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा कोर के सेक्टर वार्डन, गृह अग्निशमन एवं प्राथमिक चिकित्सा दल के जवानों ने शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ड्यूटी निभाई। इस दौरान भीड़ नियंत्रण, शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों ने निर्धारित स्थानों पर मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया तथा प्रशासन एवं पुलिस के साथ समन्वय बनाकर नमाज को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर के अधिकारियों एवं जवानों ने अनुशासन, सेवा भावना एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया।



