अलीगढ़

आगामी त्योहारों पर शहर में होंगे चाक चौबंद इंतिज़ाम-गणेश चतुर्थी

श्री रामलीला महोत्सव, श्री कृष्ण लीला, नवरात्र, सरयू पार लीला व दशहरा पर होंगे बेहतर इंतिज़ाम

, श्री रामलीला महोत्सव, श्री कृष्ण लीला, नवरात्र, सरयू पार लीला व दशहरा पर होंगे बेहतर इंतिज़ामभव्य व आकर्षक इंतिज़ामो के लिए महापौर और नगर आयुक्त ने अधिनस8 संग श्री रामलीला भवन व व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण-पदाधिकारियों को संग की चर्चाश्री रामलीला भवन-रावण दहन स्थल और शौभा यात्रा के चमकेगें मार्ग-छोटी बड़ी सभी व्यवस्थाओं की होगी पैनी निगरानीथाना वाइज़ बनाये 04 सेक्टर प्रभारी-1 वरिष्ठ नोडल अधिकारी की तैनाती सहित 25 अधिकारी व 1250 सफाई कर्मचारियों की 80 टीम संभालेगी रामलीला, अचल, शोभायात्रा, रावण दहन स्थल की व्यवस्थाएंमहापौर और नगर आयुक्त का वादा:-गणेश चतुर्थी, श्री रामलीला महोत्सव, श्री कृष्ण लीला, नवरात्र, सरयू पार लीला व दशहरा पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को गत वर्षो की भांति दिया जाएगा और भव्य रूप*आगामी गणेश चतुर्थी, श्री रामलीला महोत्सव, श्री कृष्ण लीला, नवरात्र, सरयू पार लीला व दशहरा त्योहारों के मद्देनजर नगर निगम इस बार समय समय पर पुख़्ता इन्तिज़ाम को पहले से कराने की कवायद को शुरू कर दिया है।नगर निगम सीमान्तर्गत अचल ताल स्थित रामलीलाल भवन, भमौला रामलीला, बरौला जाफराबाद रामलीला, चंदनिया रामलीला स्थल के साथ-साथ शहर के अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाली परम्परागत श्री रामलीला महोत्सव, श्री कृष्ण लीला और रावण दहन स्थल पर नगर निगम सम्बन्धी व्यवस्थाओं को कराये जाने के लिए शुक्रवार शाम महापौर प्रशान्त सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीण ने श्री रामलीला समिति के पदाधिकारियों संग रामलीला भवन व अचल सरोवर का निरीक्षण किया।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि आगामी सभी त्योहारों गणेश चतुर्थी श्री रामलीला महोत्सव श्री कृष्ण लीला, नवरात्र, सरयू पार लीला व दशहरा त्योहारों के मद्देनजर नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुये भव्य और आकर्षक व्यवस्थाओं को तत्काल करने के निर्देश जारी किये है।

गणेश चतुर्थी, श्री रामलीला महोत्सव, श्री कृष्ण लीला, नवरात्र, सरयू पार लीला व दशहरा त्योहारों के मद्देनजर समय-समय पर निकलने वाली शोभायात्रा के मार्गों नुमाइश ग्राउंड में रावण दहन स्थल पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को करने के लिए 4 सेक्टर थाना वाइज़ बनाए हैं।हर सेक्टर में एक नोडल/प्रभारी अधिकारी को तैनात किया गया है साथ ही साथ संपूर्ण व्यवस्थाओं को समय अंतर्गत करने और निगरानी के लिए एक वरिष्ठ नोडल अधिकारी की भी तैनाती की गई है।नगर आयुक्त ने 4 सेक्टर व सेक्टर प्रभारियों के संबंध में बताया किसेक्टर-1 सिविल लाइन /क़्वार्सी थाना अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल प्रभारी सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव मोबाइल नंबर 8052937139 होंगीसेक्टर-2 क़्वार्सी थाना / महुआ खेड़ा तथा गांधी पार्क अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल प्रभारी मंयक चौधरी मोबाइल नंबर 9457042323 होंगेसेक्टर-3 थाना सासनी गेट/थाना कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल प्रभारी कर निर्धारण अधिकारी आशिष कुमार सेठ मोबाइल नंबर 9818784461 होंगे.सेक्टर-4 थाना देहली गेट/रोरावर अंतर्गत क्षेत्र मे जोनल प्रभारी सहायक नगर आयुक्त परितोष मिश्रा मोबाइल नंबर 9198383047 होंगे।अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव को व्यवस्थाओं को समय अंतर्गत पूरा करने के लिए वरिष्ठ नोडल अधिकारी बनाया गया हैनगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान अधिनस्थों को साफ कहा गणेश चतुर्थी श्री रामलीला महोत्सव श्री कृष्ण लीला नवरात्र सरयू पार लीला व दशहरा की पम्परागत व्यवस्थाओं में कमी और लापरवाही बिल्कुल बरर्दाश नहीं की जायेगी।नगर आयुक्त ने बताया कि आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी, श्री रामलीला महोत्सव, श्री कृष्ण लीला, नवरात्र, सरयू पार लीला व दशहरा त्योहारों के मद्देनजर के अवसर पर निकलने वाली सभी शोभा यात्राओं पर नगर निगम स्तर से की जाने वाली व्यवस्थाओं को समय से कराने के लिये 04 सेक्टरों में 04 नोडल अधिकारी के अतिरिक्त प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी महाप्रबंधक जल,मुख्य अभियन्ता, प्रभारी लाइट सहित 25 अधिकारी/कार्मिकों सहित 1250 सफाई कर्मचारियों की 80 टीमें बनायी गयी है जो दशहरे तक निरंतर एक्टिव रहेगी।उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा के मार्ग, रावण दहन स्थल पर नगर निगम स्तर से की जाने वाली व्यवस्थओं पर फीडबैक व समस्या को देखते हुये नगर निगम कंट्रोल रूम 1533 को निरंतर एक्टिव रखा गया है।इनकी भी रहेंगी जिम्मेदारीसाफ़ सफाईप्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी को सभी आगामी त्योहारों पर शहर में प्रतिदिन विशेष सफाई व्यवस्था, फॉगिग कूड़ा उठाने नालियों की तली झाड़ सफ़ाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित कराने व अर्बन के सुखमा कंपनी से समन्वय कर व्यवस्थाओ को कराने के लिये जिम्मेदारी दी गयी है।पेयजल/जलनिकासीप्रभारी महाप्रबंधक जल अजय कुमार सक्सेना को रामलीला ग्राउण्ड व शोभा यात्राओं के रूट/मार्गो, नुमाइश मैदान, धार्मिक स्थलों, सड़क एवं सड़क की पट्टरी पर कहीं भी जल भराव की कोई स्थिति न हो और यह भी सुनिश्चित करायेगें की जलकल संस्थान में पर्याप्त मात्रा में पानी के टैंकर भरे हुये उपलब्ध रखे ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके। प्रमुख धार्मिक स्थलों, चौराहों पर आवश्यकतानुसार पेयजल के टैंकर भी खड़े कराया जाना सुनिश्चित करायेगें।पैच वर्क/गड्डा मुक्तिमुख्य अभियन्ता वीके सिंह को सभी आगामी त्योहारों पर व अचल सरोवर, रामलीला ग्राउण्ड व शोभा यात्राओं के निर्धारित रूट/मार्गो, नुमाइश मैदान, धार्मिक स्थलों, सड़क एवं सड़क की पटरियों पर कही भी तथा मार्गो में कोई गड्डा, पुलिया, स्लैव आदि क्षतिग्रस्त न हो श्रद्धालुओ के आवागमन के सभी मार्गो पर पैच वर्क तत्काल करायेगें।सफ़ाई निरीक्षक होंगे जिम्मेदारसभी आगामी त्योहारों पर सभी एसएफआई रामलीला ग्राउण्ड व शोभा यात्राओं के निर्धारित रूट/मार्गो, नुमाइश मैदान, धार्मिक स्थलो पर आयोजित होने वाली सभाओं/भण्डारा के आस-पास सफाई की विशेष व्यवस्था और कूड़ा उठाने के लिये उत्तरदायी होगें और दोनो पारियों में धार्मिक स्थलों व मार्गो पर विशेष सफाई व चूना छिड़काव के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी भी होगें।

आवारा पशुओं पर रहेंगी निगरानीपशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा सभी आगामी त्योहारों पर रामलीला ग्राउण्ड व शोभा यात्राओं के निर्धारित रूट/मार्गो, नुमाइश मैदान, धार्मिक स्थलों के आस-पास के मार्गो, भण्डरा स्थल, कैम्पों एवं बाजारों से आवारा पशुओं व मृत पशुओं की शिकायतों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही कर निस्तारण करायेगें और रामलीला के समय व रावण दहन के समय अतिरिक्त टीमें लगाकर आवारा पशुओं की रोकथाम के लिये पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगें।

शोभायात्रा के मार्ग से हटेंगे अतिक्रमणनगर आयुक्त ने बताया कि सभी आगामी त्योहारों व श्री रामलीला महोत्सव और दशहरे के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा को सुगम यातायात व्यवस्था में निकलने के लिए नगर निगम पूर्ण रूप से प्रयासरत है। शोभायात्रा की मार्ग और रावण दहन स्थल के आसपास के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम द्वारा प्रवर्तन दल प्रभारी सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है श्री रामलीला अवधि में रोजाना शोभायात्रा के मार्गों की निगरानी होगी और अवैध अतिक्रमण को ज़ब्त किया जाएगा।महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा सभी आगामी त्योहारों में विशेष रूप से श्री राम लीला श्री कृष्ण लीला दशहरे और रावण दहन स्थल पर व्यवस्थाओं को अभी से कराए जाने के लिए रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है गत वर्ष की भांति इस वर्ष नगर निगम स्तर से और बेहतर इंतजाम कराए जाने का प्रयास किया निरीक्षण में पार्षद अनिल सेंगर पुष्पेंद्र सिंह, संयोजक विमल अग्रवाल, चिराग गर्ग, अनुज कुमार, अर्जुन गोविल, आकाश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल विक्रांत गर्ग आदि मौजूद थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!