Uncategorizedअलीगढ़

उम्मीद सामाजिक संस्था’ मनाएगी 15वां स्थापना दिवस, 23 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

सामाजिक संस्था' अपना 15वां वार्षिकोत्सव आगामी 23 सितंबर को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रही है।

अलीगढ़। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ‘उम्मीद सामाजिक संस्था’ अपना 15वां वार्षिकोत्सव आगामी 23 सितंबर को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रही है।इस भव्य आयोजन को लेकर सोमवार को रघुवीर पुरी स्थित होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष *राजेश अग्रवाल संगम * ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव का आयोजन गूलर रोड स्थित मंत्रा गेस्ट हाउस में किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी:सुबह 9 बजे – रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा,

जो संस्था द्वारा आयोजित 12वां रक्तदान शिविर होगा।शाम 6 बजे से – छोटे बच्चों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान संस्था परिवार के बच्चों को उपहार भी वितरित किए जाएंगे।रात 10 बजे – कार्यक्रम के समापन पर मां पीतांबरा देवी की भव्य आरती भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ‘संगम’, अतुल अग्रवाल, मधुर वार्ष्णेय, आचार्य यश भारद्वाज ,मोहित वार्ष्णेय,देवेश कुमार गुप्ता, अजय अग्रवाल, महेश श्रीवास्तव,विनोद वार्ष्णेय,दिनेश अग्रवाल,पुनीत वार्ष्णेय,एवं मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।संस्था ने शहर के सभी गणमान्य नागरिकों से इस सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!