57वें गणेश जन्मोत्सव पर आज , रुद्राभिषेक और हरिनाम संकीर्तन से गुजा अचलताल
श्री 108 ब्रह्मलीन बाबा रामनाथ योगी गुरुजी महाराज की असीम कृपा एवं महंत विनय नाथ गुरु जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया

अलीगढ़। अचल सरोवर के उत्तरीय तट स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री गणेश मंदिर एवं श्री सिद्ध विनायक व माता महालक्ष्मी मंदिर पर चल रहा 14 दिवसीय 57वां गणेश चतुर्थी जन्मोत्सव भक्तिमय वातावरण में जारी है।महोत्सव के क्रम में आज नौवे दिन सोमवार को महंत विनय नाथ जी के अनुसार *प्रातः 10 बजे रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें राधा-कृष्ण के भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गयायह संपूर्ण आयोजन परमपूज्य श्री श्री 108 ब्रह्मलीन बाबा रामनाथ योगी गुरुजी महाराज की असीम कृपा एवं महंत विनय नाथ गुरु जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है। संत सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से दिव्य आयोजनों में सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।



