अलीगढ़

मतदाता साक्षरता क्लबों का ईएलसी पोर्टल पर कराया जाए पंजीकरण

शैक्षणिक संस्थानों में निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देने पर जोर

अलीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग की पहल के तहत जिले के स्कूलों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में संचालित मतदाता साक्षरता क्लबों का ईसीआई नेट के ईएलसी पोर्टल पर पंजीकरण एवं ऑनबोर्डिंग कराया जाएगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने संबंधित अधिकारियों एवं डिस्ट्रिक्ट स्वीप कोआर्डिनेटर्स को आयोग के दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि ईएलसी 2.0 के माध्यम से मतदाता साक्षरता क्लबों के संचालन के लिए मॉड्यूल आधारित कार्यप्रणाली विकसित की गई है। इसका उद्देश्य भावी एवं नए मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सूचित, जिम्मेदार एवं सार्थक सहभागिता के लिए तैयार करना है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और दोनों डिस्ट्रिक्ट स्वीप कोआर्डिनेटर्स को निर्देशित किया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित सभी पात्र शैक्षणिक संस्थानों को ईएलसी पोर्टल पर पंजीकरण एवं ऑनबोर्डिंग के लिए प्रेरित करते हुए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए विधानसभा क्षेत्र एवं जिला स्तर पर समन्वय स्थापित किया जाए।
उन्होंने कहा कि सभी ईएलसी के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवा मतदाताओं में मतदाता पंजीकरण, मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाए। संबंधित अधिकारी पोर्टल पर पंजीकरण के साथ-साथ क्लबों की गतिविधियों की नियमित निगरानी एवं प्रभावी संचालन भी सुनिश्चित करें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!