अलीगढ़

चटर्जी कम्पाउन्ड में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में किया गया भण्डारे का आयोजन

युवा पीढ़ी को ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों को कराने का दिया सन्देश

चटर्जी कम्पाउन्ड में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में किया गया भण्डारे का आयोजन, भक्तों ने ग्रहण किया भण्डारे का प्रसाद, युवा पीढ़ी को ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों को कराने का दिया सन्देश। अलीगढ़:- महानगर के दुबे के पड़ाव स्थित चटर्जी कम्पाउन्ड में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भण्डारे का आयोजन किया गया। इधर मीडिया से वार्ता करते हुए देवेश खत्री (शक्ति) ने बताया कि गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में गणेश जी विराजमान किए गए थे तथा गणेश जी का विसर्जन करके भण्डारे का आयोजन किया गया है जो दोपहर 1 बजे सायं 5 बजे चलता रहा।

इस भण्डारे में आस पास के क्षेत्रवासियों तथा भक्तों ने बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। तथा इस दौरान श्यौराज सिंह, सन्देश राज, प्रवीन अग्रवाल, मानव महाजन जी उपस्थित रहे देवेश खत्री (शक्ति) द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। भण्डारे का कार्यक्रम देवेश खत्री (शक्ति), प्रिशा खत्री, श्रुति अरोरा जी नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। तथा देवेश खत्री (शक्ति) ने यह सन्देश भी दिया कि इस तरह से युवा पीढ़ी को ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कराते रहने चाहिए। इस अवसर पर देवेश खत्री (शक्ति), प्रिशा खत्री, श्रुति अरोरा, सुरेन्द्र अरोरा, अनिल अरोरा, गणेश अरोरा, विष्णु अरोरा, हरिओम अरोरा, जसमीत सिंह अरोरा, लव शर्मा, देव मित्तल, महिमा अरोरा आदि उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!