मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत 23 सितम्बर को होगा वर्चुअल संवाद
अलीगढ़ में सांसद जनसंवाद कार्यालय के सामने आयोजित होगा वर्चुअल प्रसारण, बी-पैक्स से जुड़े

अलीगढ़ : सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता नागेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा 23 सितम्बर को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत कृषकों से वर्चुअल संवाद किया जाएगा। इसके साथ ही भारत टैक्सी योजना का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम का प्रसारण भी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि दिनांक 20 सितम्बर को मा० सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के क्रम में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं।जनपद में वर्चुअल प्रसारण 23 सितम्बर को प्रातः 08रू00 बजे सांसद जनसंवाद कार्यालय के सामने, विद्यानगर, रामघाट रोड पर आयोजित किया जाएगा।सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने जिले की समस्त बहुद्देेशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों के सचिवों को निर्देशित किया है कि वे अपनीअपनी समिति से दो कृषक बंधुओं को साथ लेकर निर्धारित समय एवं स्थान पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को शासन की योजनाओं, कृषि क्षेत्र से जुड़े लाभों एवं उपलब्ध अवसरों की जानकारी से जोड़ना तथा उन्हें सीधे मा० मुख्यमंत्री जी के वर्चुअल संवाद से जोड़ना है।



