अलीगढ़

सेवा संकल्प अभियान से ग्राम स्तर पर पशुपालकों को मिल रही पशु चिकित्सा सेवाएं

  189 शिविरों में 592 पशुओं का उपचार, 41 का बधियाकरण; एफएमडी की 9.01 लाख डोज का शत-प्रतिशत उपयोग

अलीगढ़  पशुपालकों के हित में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत पशुपालन विभाग द्वारा ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित कर पशु चिकित्सा एवं पशुपालन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि अब तक 189 शिविरों में 592 पशुओं का उपचार एवं 41 पशुओं का बधियाकरण किया गया है  उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एफएमडी टीकाकरण के 8वें चरण में 9.01 लाख डोज वैक्सीन का शत-प्रतिशत उपयोग करते हुए टीकाकरण पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से गौवंशीय पशुओं के बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसके तहत 2.32 लाख डोज के सापेक्ष 1.83 लाख डोज वैक्सीन का उपयोग किया जा चुका है। शेष पशुओं का टीकाकरण शीघ्र पूरा करने के लिए विभागीय टीमें लगातार कार्य कर रही हैं  डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि शिविरों में पशुपालकों को पशुओं के रख-रखाव, संतुलित आहार, स्वच्छता, रोगों की रोकथाम, टीकाकरण एवं समय से उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी और परामर्श भी दिया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य पशुपालकों को उनके गांव में ही समयबद्ध एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराते हुए पशुधन के स्वास्थ्य और उत्पादकता में वृद्धि करना है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने ग्राम में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के शिविरों में अपने पशुओं के साथ पहुंचकर पशु चिकित्सा, टीकाकरण एवं अन्य उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!