मा0 राजस्व राज्यमंत्री माटीकला कारीगरों को करेंगे पुरस्कृत
26 सितम्बर को आयोजित होगा मण्डल स्तरीय कार्यक्रम

अलीगढ़ : मा० राजस्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री सुरेन्द्र दिलेर की अध्यक्षता में 26 सितम्बर को प्रातः 09 बजे से परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय त्रिमूर्तिनगर, सुरक्षा बिहार, बरौला बाईपास में माटीकला के अन्तर्गत पंजीकृत माटीकला के शिल्पियों, परम्परागत कारीगरों एवं उद्यमियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजीदा बेगम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में माटीकला शिल्पियों द्वारा द्वारा उत्पादित वस्तुओं, कला कृतियों के प्रदर्श (मॉडल) भौतिक रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि माटीकला के परम्परागत कारीगर, अभ्यर्थी, प्रतिभागी सम्बन्धित मण्डल का निवासी होना चाहिए और अपना आवेदन पत्र, आधार कार्ड, बैंकपास की छायाप्रति, माटीकला में पंजीकृत प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में चयनित एवं पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थी उक्त आयोजित कार्यक्रग में प्रतिभाग नहीं कर सकता। अभ्यर्थी अपने स्वयं के खर्चे पर प्रतिभाग करेगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं०-7408410755 पर सम्पर्क किया जा सकता है।



