अलीगढ़

बैंक हड़ताल में डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का करें उपयोग

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के दौरान ग्राहकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक बैंकिंग व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी

अलीगढ़ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस एवं संबद्ध संगठनों द्वारा 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के दौरान ग्राहकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक बैंकिंग व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। लीड बैंक मैनेजर अशोक सोनी ने ग्राहकों से डिजिटल एवं वैकल्पिक माध्यमों का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ग्राहक यूपीआई, आईएमपीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, मोबाइल एवं इंटरनेट बैंकिंग सहित अन्य डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। 28 से 30 सितंबर तक किसी भी बैंक के एटीएम से लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। वहीं, 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ग्राहकों की सुविधा के लिए खुले रहेंगे। ग्राहक आवश्यक सेवाओं के लिए अपने क्षेत्र के बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट का भी लाभ ले सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!