गणेश विसर्जन पर नागरिक सुरक्षा कोर ने संभाली सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था
नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों ने शासन-प्रशासन के साथ मिलकर अपनी जिम्मेदारियों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया

अलीगढ़। प्रभारी उप नियंत्रक नगर मजिस्ट्रेट महोदय श्री अतुल गुप्ता, नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ के मौखिक एवं दूरभाष आदेशानुसार तथा अपर जिलाधिकारी (नगर) एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा कोर महोदया श्रीमती किन्शुक श्रीवास्तव के निर्देशन में, चीफ वार्डन कमांडिंग ऑफिसर महोदय श्री सी.पी. सिंह की उपस्थिति में गणेश विसर्जन के अवसर पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के लिए नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई।गणेश विसर्जन के दौरान सिविल डिफेन्स/नागरिक सुरक्षा कोर के सेक्टर वार्डन, गृह अग्निशमन एवं प्राथमिक चिकित्सा जवानों ने विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहकर शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया।जवानों की ड्यूटी निम्न प्रमुख स्थानों पर लगाई गई क्वार्सी चौराहा,किशनपुर तिराहा,गांधी आई हॉस्पिटल तिराहा.दुबे का पड़ाव चौराहा पुराना बस अड्डा, गांधी पार्क
इन सभी ड्यूटी स्थलों पर नागरिक सुरक्षा कोर के जवानों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने, यातायात संचालन में सहयोग करने तथा आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक चिकित्सा एवं अग्निशमन संबंधी सहायता उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों ने शासन-प्रशासन के साथ मिलकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।



