
अलीगढ़। परशुराम सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड के संस्थापक प्रमुख समाजसेवी एवं डॉक्टर शंकर लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड कार्य क्षेत्र संपूर्ण भारत के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय डॉक्टर शंकर लाल शर्मा जी की नवमी पुण्यतिथि पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण कर गौ माता को भोजन खिलाकर एवं गरीब बस्ती में लोगों को किले एवं बिस्किट्टों का वितरण कर मनाई गई।
इस अवसर पर ट्रस्ट की उपाध्यक्ष आकाश पंडित ने बताया की डॉक्टर स्वर्गीय शंकर लाल शर्मा जी को हिंदी अंग्रेजी उर्दू मराठी गुजराती गुड़िया बंगाली तमिल आदिवासियों का अच्छा ज्ञान था तथा गणित में काफी प्रवीण थे।
इस अवसर पर श्रीमती बेबी रानी, विजेता पंडित,धीरज गौतम अनय गौतम ,आकाश पंडित एवं प्रभात पंडित आदि अनेकों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।



