राजीव जैन बने उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष, सतीश माहेश्वरी ने मनोनयन पत्र देकर किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं भू पु सांसद श्री बनवारी लाल कंछल ने श्री राजीव जैन अरुण मेडिकल एजेंसीज को प्रांतीय महामंत्री एवं महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी की संस्तुति पर प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं भू पु सांसद श्री बनवारी लाल कंछल ने श्री राजीव जैन अरुण मेडिकल एजेंसीज को प्रांतीय महामंत्री एवं महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी की संस्तुति पर प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रदेश महामंत्री एवं अलीगढ़ महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ
श्री राजीव जैन को मनोनयन प्रमाणपत्र सौंप कर स्वागत अभिनंदन किया। महानगर महामंत्री श्री घनश्याम दास जैन ने पटका पहना कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। कोषाध्यक्ष श्री किशन गुप्ता ने पगड़ी पहना कर सम्मानित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने मोती की माला पहना कर अभिनंदन किया। इसके साथ साथ सतीश माहेश्वरी ने श्री राजीव जैन के पूज्य पिताजी भू पु विधानपरिषद सदस्य श्री जगवीर किशोर जैन का भी पटका एवं माला पहना कर स्वागत अभिनंदन किया। श्री राजीव जैन जैन समाज के काफी प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं और समाज के विभिन्न पदों पर बिराज मान हैं। मनोनयन पत्र के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष श्री कंछल ने उनकी व्यापार मंडल में निष्ठा देखकर यह आशा व्यक्त की है कि वे संगठन को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा ने में सफल होंगे।
इस अवसर पर करण मित्तल वरिष्ठ मंत्री , अनुपम वार्ष्णेय, विनय जैन , जगमोहन शर्मा, यशमणि जैन इत्यादि मौजूद रहे।



