अलीगढ़

नागरिक सुरक्षा विभाग में सुश्री संगीता त्रिपाठी ने उप नियंत्रक का कार्यभार संभाला

जवानों एवं कार्यालय स्टाफ ने बुके, प्रतीक चिह्न, फूलमाला व शॉल भेंट कर किया भव्य स्वागत

अलीगढ़। नागरिक सुरक्षा विभाग, जनपद अलीगढ़ में सुश्री संगीता त्रिपाठी ने बुधवार, 30 सितंबर 2026 को उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने यह कार्यभार प्रभारी उप नियंत्रक/नगर मजिस्ट्रेट श्री अतुल गुप्ता से ग्रहण किया।कार्यभार ग्रहण करने के क्रम में सुश्री संगीता त्रिपाठी ने चीफ वार्डन/कमांडिंग ऑफिसर श्री सी.पी. सिंह के साथ सर्वप्रथम जिलाधिकारी/नियंत्रक श्री अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी/कमांडिंग ऑफिसर श्री योगेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (नगर) श्रीमती किन्शुक श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान विभागीय औपचारिकताओं एवं आवश्यक विभागीय कार्यों को पूर्ण किया गया।

इसके पश्चात कार्यालय जिलाधिकारी/नियंत्रक पहुंचने पर चीफ वार्डन/कमांडिंग ऑफिसर श्री सी.पी. सिंह के नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा विभाग के सम्मानित जवानों (स्वयंसेवकों) एवं कार्यालय स्टाफ द्वारा नवनियुक्त उप नियंत्रक सुश्री संगीता त्रिपाठी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।स्वागत समारोह के दौरान सुश्री संगीता त्रिपाठी को बुके, प्रतीक चिह्न, फूलमाला एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, जवानों एवं कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने उप नियंत्रक सुश्री संगीता त्रिपाठी को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और विभागीय कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!