अलीगढ़
बचपन प्ले स्कूल, सासनी गेट वार्ड 43 में आज ग्रैंडपेरेंट्स डे का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया
कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने बुजुर्ग सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया

बचपन प्ले स्कूल, सासनी गेट वार्ड 43 में आज ग्रैंडपेरेंट्स डे का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के जीवन में दादा-दादी एवं नाना-नानी के विशेष योगदान, प्रेम, संस्कार और अनुभवों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करना था।कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने बुजुर्ग सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों, गीतों एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपने दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति प्रेम व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रैंडपेरेंट्स ने भी बच्चों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पारुल जिंदल ने कहा कि ग्रैंडपेरेंट्स बच्चों के जीवन की वह अनमोल कड़ी हैं।



