अलीगढ़

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई

कार्यक्रम में उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, जनपद अलीगढ़, सुश्री संगीता त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही

अलीगढ़,   02 अक्टूबर 2026 को कार्यालय जिलाधिकारी/नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, जनपद अलीगढ़ में प्रातः 09:00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई।

कार्यक्रम में उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, जनपद अलीगढ़, सुश्री संगीता त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर चीफ वार्डेन श्री सी.पी. सिंह सहित नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम एवं वार्डेनगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। साथ ही दोनों महान विभूतियों के आदर्शों, सिद्धांतों एवं राष्ट्रहित में किए गए योगदान को स्मरण किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देशहित में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!