अलीगढ़

आदर्श बाल मंदिर विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई

।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, विचारों, सादगी, सत्य, अहिंसा तथा देशसेवा के आदर्शों के बारे में जानकारी दी

अलीगढ़। आदर्श बाल मंदिर विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षिकाओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, विचारों, सादगी, सत्य, अहिंसा तथा देशसेवा के आदर्शों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यालय परिवार ने बच्चों को उनके बताए मार्ग पर चलने तथा देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती कृष्णा सैनी, प्रिया सक्सेना, श्रीमती नीलम, उमा अग्रवाल एवं नवाब सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!