अलीगढ़ के होनहार भाइयों ने स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 और स्टेट सलेक्शन ट्रायल्स' का शानदार आयोजन किया गया

अलीगढ़ के होनहार भाइयों ने स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
अलीगढ़, 4 अक्टूबर 2026: रामघाट रोड ताला नगरी स्थित ब्लोसम ग्लोबल स्कूल में आज ‘
। इस प्रतियोगिता में अलीगढ़ के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।इस चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लोसम ग्लोबल स्कूल के एजुकेशन डायरेक्टर अविनाश कुमार, कार्यक्रम के आयोजक डॉ. आज़म मीर खान और नवाज़िश खान उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में अलीगढ़ के होनहार और रिकॉर्डधारी स्केटिंग खिलाड़ी व एएमयू (AMU) के कक्षा 9 के छात्र मोहम्मद मुस्तफा खान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने 500 मीटर की अपनी पहली रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया, जबकि दूसरी रेस में द्वितीय स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीता।
बड़े भाई की राह पर चलते हुए उनके छोटे भाई और जूनियर स्केटर मोहम्मद यूसुफ खान ने भी शानदार प्रदर्शन किया। यूसुफ ने 300 मीटर रेस में तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इन दोनों भाइयों की इस बड़ी उपलब्धि से अलीगढ़, एएमयू और उनके अभिभावकों का नाम रोशन हुआ है।
मुख्य अतिथियों ने किया सम्मानित
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विवेक बंसल, विशिष्ट अतिथि अविनाश कुमार, आयोजक डॉ. आज़म मीर खान, नवाज़िश खान व अन्य गणमान्य अतिथियों ने दोनों होनहार खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



