श्री रामलीला महोत्सव 2026 का शुभारंभ जीटी रोड स्थित रामलीला भवन पर हुआ।
श्री रामलीला गौशाला कमेटी के तत्वाधान में सर्वोदय गणेश रामलीला मंडल,मथुरा द्वारा आचार्य राजीव चतुर्वेदी के निर्देशन में कथा व्यास गौतम चतुर्वेदी द्वारा श्री रामलीला मंचन का आयोजन

श्री रामलीला महोत्सव 2026 का शुभारंभ जीटी रोड स्थित रामलीला भवन पर हुआ। श्री रामलीला गौशाला कमेटी के तत्वाधान में सर्वोदय गणेश रामलीला मंडल,मथुरा द्वारा आचार्य राजीव चतुर्वेदी के निर्देशन में कथा व्यास गौतम चतुर्वेदी द्वारा श्री रामलीला मंचन का आयोजन प्रारंभ हुआ।
आज रामलीला महोत्सव में श्री गणेश जी का पूजन,मुकुट पूजन,अस्त्र-शस्त्र पूजन एवं संगीत में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।
सर्वप्रथम श्री गणेश जी का पूजन उर्मिला वाड्रा,धनजीत वाड्रा,प्रमिला वाड्रा,द्वारा सपरिवार किया गया।
आज गणेश पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
मुकुट पूजन संरक्षक ए.एन.मित्तल पूर्व न्यायाधीश,अजय सनाढ्य, कामेश्वर प्रसाद गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से आचार्य राजीव चतुर्वेदी ने करवाया।
अस्त्र शस्त्र पूजन शहर विधायिका मुक्ता राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर मुकेश अग्रवाल सरिया,डॉ राजीव अग्रवाल द्वारा किया गया।
श्री रामलीला गौशाला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने बताया कि रामलीला का मंचन प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से मध्य रात्रि तक होगा,साथ ही पांच शोभायात्राएं शहर के विभिन्न मार्गो से निकलेंगी,अचल सरोवर पर सरजूपार लीला का आयोजन होगा।
श्री रामलीला महोत्सव का पूजन होते ही ढोल नगाड़ा बजने लगे,आकाश में आतिशबाजी चलाई गई। पूरे रामलीला भवन को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। प्रतिदिन आने वाले दर्शकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। पूरा रामलीला भवन परिसर सीसीटीवी कैमरा से लेस है,सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
संरक्षक सुनील कौशल जी महाराज,दाऊदयाल गर्ग,सुरेश मित्तल, देवेश अग्रवाल,अटल कुमार वार्ष्णेय मौजूद रहे।
इस अवसर पर विमल अग्रवाल अध्यक्ष,अरविंद अग्रवाल सचिव,टी.एन.मित्तल एड. कोषाध्यक्ष,संयोजक अन्नू बीड़ी,ऋषभ गर्ग,विक्रांत गर्ग,संयम पाराशर,आकाश अग्रवाल,राजेश गर्ग,अर्जुन गोविल,भव्य अग्रवाल,प्रदीप भारद्वाज,सुबोध सुहृद्ध, वीरेन्द्र शर्मा,गौरव आनंदम, अनिल सेंगर,अभिनव वार्ष्णेय ड्रेस,शिखर अग्रवाल मीरा, शोभित अग्रवाल,हर्ष गुप्ता अंकुर अग्रवाल,दिव्यम,रोविन वार्ष्णेय,शुभम गर्ग,रविन्द्र कुमार अग्रवाल,पवन खंडेलवाल,कमल अरोड़ा मीडिया प्रभारी रामलीला एवं महोत्सव समिति के सदस्य उपस्थित र



