धान की अधिक आवक के चलते 6 अक्टूबर को बंद रहेगी धनीपुर मंडी
7 अक्टूबर से मंडी में पुनः शुरू होगा सामान्य कारोबार

अलीगढ़ कृषि उत्पादन मंडी समिति नवीन मंडी स्थल धनीपुर में धान की अत्यधिक आवक के कारण मंडी परिसर में भंडारण एवं ट्रकों की लोडिंग की स्थिति प्रभावित हुई है। इसे देखते हुए 6 अक्टूबर 2026 को धनीपुर मंडी में कारोबार बंद रहेगा। मंडी समिति के सचिव मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि 04 अक्टूबर की रात्रि में धान की अधिक आवक होने के कारण मंडी परिसर पूरी तरह भर गया है, जिसके चलते ट्रकों की लोडिंग संभव नहीं हो पा रही है। किसानों एवं व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत 6 अक्टूबर को मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर 2026 से धनीपुर मंडी पूर्ववत खुलेगी और मंडी में कृषि उपज का कारोबार सामान्य रूप से संचालित होगा। मंडी समिति ने किसानों एवं व्यापारियों से उक्त व्यवस्था के अनुसार ही अपनी उपज लेकर मंडी आने की अपील की है।



