नागरिक सुरक्षा विभाग, जनपद अलीगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई
बैठक में महिला एवं पुरुष विंग के बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे

अलीगढ़। नागरिक सुरक्षा विभाग, जनपद अलीगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ सुश्री संगीता त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर चीफ वार्डन कमांडिंग ऑफिसर श्री सी.पी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक का मुख्य उद्देश्य नागरिक सुरक्षा विभाग के जवानों से समन्वय एवं परिचय स्थापित करने के साथ आगामी उत्सवों, राम बारात, रावण दहन सहित अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था में जवानों की भूमिका को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा। बैठक में पुराने एवं नवनियुक्त महिला एवं पुरुष वार्डनों ने भाग लिया। विभाग की ओर से जवानों को उनकी सेवाओं एवं सदस्यता के प्रमाण स्वरूप सदस्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
अधिकारियों ने सभी जवानों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत, लगन, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ नागरिक सुरक्षा विभाग के कार्यों में सहयोग करने की सलाह दी।उप नियंत्रक सुश्री संगीता त्रिपाठी ने जवानों से आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से कार्य करने का आह्वान किया। वहीं चीफ वार्डन/कमांडिंग ऑफिसर श्री सी.पी. सिंह ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के जवान विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उन्हें सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए।बैठक में महिला एवं पुरुष विंग के बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आगामी आयोजनों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।



