माँ-बाप को टीबी ने छीन लिया, अब बीमारी से जूझ रहे 14 वर्षीय अंकित का सहारा बनी हैंड्स फॉर हेल्प संस्था
अलीगढ़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर टीबी से पीड़ित 14 वर्षीय अंकित माहौर और उसकी बुजुर्ग दादी की मदद की

अलीगढ़,
सराय हकीम क्षेत्र में एक बेहद असहाय परिवार की जानकारी मिलने पर हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था, अलीगढ़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर टीबी से पीड़ित 14 वर्षीय अंकित माहौर और उसकी बुजुर्ग दादी की मदद की। संस्था को सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग महिला अपने पोते के स्वास्थ्य को लेकर बेहद चिंतित है। सूचना मिलते ही संस्था की टीम मौके पर पहुंची। वहां परिवार की स्थिति बेहद दयनीय मिली। घर में खाने-पीने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और परिवार की आय का कोई साधन भी नहीं था। अंकित, जो पहले ही अपने माता-पिता को टीबी की बीमारी के कारण खो चुका है, बेहद कमजोर अवस्था में बिस्तर पर मिला। अंकित का टीबी का उपचार जिला अस्पताल से चल रहा है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसके लिए पौष्टिक आहार और घर के राशन की व्यवस्था करना परिवार के लिए मुश्किल था। परिस्थितियों को देखते हुए संस्था ने बिना देरी किए टीबी रोगी के लिए विशेष पोषाहार किट एवं परिवार के लिए राशन किट उपलब्ध कराई। सहायता मिलने के बाद बुजुर्ग दादी ने राहत की सांस ली और संस्था का आभार व्यक्त किया। संस्था ने कहा कि बीमारी से लड़ रहे जरूरतमंद मरीजों को उपचार के साथ उचित पोषण और आवश्यक सहयोग मिलना भी बेहद जरूरी है। ऐसे असहाय परिवारों के साथ संस्था अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव सहयोग जारी रखेगी।
इस मानवीय कार्य में मिक्की वार्ष्णेय एवं एक अन्य गुप्त सहयोगकर्ता का विशेष सहयोग रहा।
इस मानवीय कार्य में उपस्थित रहे:
डॉ. डी.के. वर्मा, रामु रावत, अजय राणा, विवेक पुंडीर, दीपक खन्ना एवं संस्थाध्यक्ष सुनील कुमार



