अलीगढ़

विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग व नोडल अधिकारी ने आकांक्षी ब्लॉक गंगीरी का किया निरीक्षण

शिक्षा, स्वास्थ्य और जल जीवन मिशन पर रहा विशेष फोकस

अलीगढ़  विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग व नोडल अधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में छर्रा स्थित विकासखण्ड गंगीरी मुख्यालय पर सोमवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक स्तरीय सभी अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और जल जीवन मिशन जैसी जनहितकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग की 10 इंटीकेटर्स की समीक्षा में विशेष सचिव ने सभी 70 प्लस आयुवर्ग के व्यक्तियांे के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने, चिकित्सालयों में दवाओं एवं चिकित्सकों की उपलब्धता, समुचित साफ-सफाई और मरीजांे से सद् व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की समीक्षा में 06 माह से 06 बर्ष तक के बच्चों के फेस कैप्चर के संबंध में कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित कराने के निर्देश दिए ताकि सभी को शत-प्रतिशत राशन मिल सके। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा विभाग को अक्टूबर मासांत तक नियोजन पोर्टल पर विगत एक वर्ष का डाटा फीड करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया। बैठक में डीडीओ सुभाष नेमा, पीडी आर0के0 कुरील, बीडीओ गंगीरी वेद प्रकाश, डीपीआरओ यतेंद्र सिंह, डीडीओ कृष्णकांत राय, डीसीएनआरएलएम मंजू त्रिवेदी, सीएचसी छर्रा प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह, पशु चिकित्सक प्रशांत कुमार, सीएम फैलो संदीप सिंह एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। लाइब्र्रेरी का किया निरीक्षण:विशेष सचिव एवं नोडल अधिकारी ने ब्लॉक परिसर में संचालित डिजिटल-लाइब्रेरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किए जाने की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने कहा कि लाइब्रेरी के संचालन से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में काफी मदद मिल रही है।
जिला विकास अधिकारी सुभाष नेमा ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां छात्र-छात्राओं को निःशुल्क इंटरनेट के साथ ही उपयोगी पाठ्य पुस्तकें एवं समाचारपत्र उपलब्ध कराए जाते हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा में परखी स्वास्थ्य सेवाएं:

बैठक के उपरांत नोडल अधिकारी अरुण कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा का निरीक्षण मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं, वार्डों की साफ-सफाई, और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की गहन जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ को निर्देश दिए कि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरा तीन मरीज आयुष्मान वार्ड में आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ्य लाभ लेते हुए मिले जिस पर उन्होंने संतोष प्रकट करते हुए इसका और अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने एंटी स्नेक वेनिम और डॉग बाइट की वैक्सीन की उपलब्धता के साथ ही स्टॉक रजिस्टर मेंटेने रखने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एमओआईसी डॉ0 कुशलपाल सिंह, दीपक वर्मा, बबलू, लोकेश, आशुतोष समेत अन्य स्टाफ व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!