अलीगढ़ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी निरंतर आंदोलन करके केंद्र सरकार पर दबाव बना रही है
पूर्व विधायक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के साथ आज विशाल मशाल जुलूस निकाला गया । यह मशाल जुलूस रेलवे रोड स्थित जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ

अलीगढ़ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी निरंतर आंदोलन करके केंद्र सरकार पर दबाव बना रही है । इसी क्रम में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व विधायक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के साथ आज विशाल मशाल जुलूस निकाला गया । यह मशाल जुलूस रेलवे रोड स्थित जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ और मीरी लाल प्याऊ, मामू भांजा रोड होते हुए कंपनी बाग स्थित गांधी पार्क पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ । मशाल जुलूस के दौरान कांग्रेसजन हाथों में मशाल लेकर वोट चोर गद्दी चोर, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो जैसे नारे लगाकर चल रहे थे। समापन स्थल पर विवेक बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि यह काफी गंभीर मामला है और जिस तरह से वोटो की चोरी हो रही है यह लोकतंत्र के लिए घातक है हम कांग्रेसजन निरंतर इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे क्योंकि यह हमारा संविधानिक अधिकार है । भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार इस तरह की वोट चोरियों से अपना वर्चस्व बनाए रखना चाहती है और देश के संविधान को तहस-नहस करने के लिए प्रयत्नशील है । हम कांग्रेसजन भाजपा सरकार के इन घिनौना मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देंगे । इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनो में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, हिना मिर्जा, यासमीन जहां, राकेश देशराजन कैलाश वाल्मीकि, मोहम्मद जियाउद्दीन राही, हेमेंद्र पाल सिंह, साबिर अहमद, मोहम्मद असलम कुरैशी, डा धर्मेंद्र लोधी, आनंद बघेल, चमन अल्वी, शहजाद हुसैन, बृजेश सविता, शाहिद खान ललित माहौर, ओम प्रकाश जी, बाबुद्दीन अब्बासी, आमिर मुन्तजिर, सुरेश बागड़ी, नादिर खान, कैलाश गौतम, खालिद हाशमी, विकास चेतन, शादाब फ़ज़ल, रईस गाजी, शहबाज़ जियाउद्दीन, हरिओम माहौर, हनी दयाल, अतर सिंह, वसीम मलिक, जगविंदर सिंह जग्गी, संजय माथुर, सोमेश चौहान, रजत केला, जतन अग्रवाल, खालिद अशरफ, तनवीर खान, संजीव राणा, सुरेश ठाकुर, श्रीचरण जाटव, आदि के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



