अलीगढ़
नगर निगम की अनदेखी दुर्घटनाओं को बुलावा देती हुईं महसूस हो रही
स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे अलीगढ़ के रोड टूटे हुए हैं l कहीं सड़क निर्माण चल रहा तो कहीं सड़कें खुदी हुई हैं

नगर निगम की अनदेखी दुर्घटनाओं को बुलावा देती हुईं महसूस हो रही
स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे अलीगढ़ के रोड टूटे हुए हैं l कहीं सड़क निर्माण चल रहा तो कहीं सड़कें खुदी हुई हैं l ऐसा ही कुछ हाल मीनाक्षी पुल का है, पूरा पुल मरम्मत माँग रहा लेकिन नगर निगम आँख बंद किए हुए बैठा है जैसे कि हादसे होने का इंतजार कर रहा हो l पुल पर एक बहुत बड़ा गड्ढा है और उस के ऊपर न तो रात मे रोशनी की व्यवस्था है और न ही गड्ढा भरा जा रहा, वाहन चालक को जल्दी में वो गड्ढा न दिखाई देने पर कोई भी बड़ा हादसा हो सकता हैl इसके अतिरिक्त पूरा पुल काफी जगह से टूटा हुआ है l क्या नगर निगम किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार में है l
ममता सिंह
मंडल अध्यक्ष वीरांगना
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा



