सरयू पार लीला में नागरिक सुरक्षा के जवानों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
अचल सरोवर पर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण में नागरिक सुरक्षा विभाग की अहम भूमिका

अलीगढ़ अपर जिलाधिकारी नगर एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ श्रीमती संगीता देवी के मौखिक एवं दूरभाष आदेशानुसार, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ सुश्री संगीता त्रिपाठी के निर्देशन में तथा चीफ वार्डन/कमांडिंग ऑफिसर श्री सी.पी. सिंह की उपस्थिति में सरयू पार लीला के अवसर पर अचल सरोवर (अचल ताल), अलीगढ़ पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के लिए नागरिक सुरक्षा विभाग के जवानों की ड्यूटी लगाई गई।
कार्यक्रम के दौरान नागरिक सुरक्षा विभाग के सेक्टर वार्डन, गृह अग्निशमन एवं प्राथमिक चिकित्सा दल के जवानों ने मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। जवानों ने शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ की ओर से सभी सम्मानित जवानों एवं पत्रकार बंधुओं का उनके सहयोग, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी जवानों को उनकी सेवाओं के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनसेवा करने की अपेक्षा की गई।



