अलीगढ़

पतंजलि परिवार की संगठनात्मक कार्यशाला आयोजित, कार्यकर्ताओं को मिले नवीन दायित्व

अलीगढ़ के तत्वावधान में रविवार को झम्मन लाल मंदिर में एक दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला आयोजित की गई

अलीगढ़। समस्त पतंजलि परिवार, अलीगढ़ के तत्वावधान में रविवार को झम्मन लाल मंदिर में एक दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डी.पी. गौड़ ने की तथा संचालन राकेश कुमार शर्मा एवं वीरेश आर्य ने किया।

कार्यशाला में राज्य प्रभारी दयाशंकर आर्य, कुलदीप ऐरन, जे.सी. चतुर्वेदी, अवधेश कुमार आर्य एवं रविकर आर्य सहित विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाने तथा योग, स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जनजागरूकता फैलाने पर चर्चा की गई। यज्ञ चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, शरीर विज्ञान क्रिया एवं योग प्रोटोकॉल की जानकारी भी दी गई।कार्यशाला में नवीन दायित्व: भूपेंद्र कुमार लोधी को भारत स्वाभिमान महामंत्री, शंकर लाल को सह जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति, राजकुमार पचौरी को सह संगठन मंत्री, वी.के. सिंह को सह सोशल मीडिया प्रभारी, चंद्रशेखर यादव को जिला सह संवाद प्रभारी, नीतीश कुमार शर्मा को पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी गभाना तथा होशियार सिंह को तहसील खैर का संगठन मंत्री बनाया गया।कार्यक्रम में किसान सेवा समिति, पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन के विस्तार तथा योग और स्वास्थ्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!