अलीगढ़

महालक्ष्मी पूजन के साथ श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ

श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि, शांति एवं समाज की उन्नति के लिए मंगल कामना की

अलीगढ़। श्री अग्रवाल युवा संगठन (रजि.), अलीगढ़ द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर श्री अग्रसेन चौक पर महालक्ष्मी पूजन एवं यज्ञ का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस आयोजन के साथ ही संगठन द्वारा आयोजित

श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता सिंघल (प्रशांत ग्रुप) एवं श्रीमती कमलेश अग्रवाल (के. हार्डवेयर) द्वारा माता महालक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

 

तत्पश्चात आचार्य कौशल व्यास जी ने पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महालक्ष्मी पूजन एवं यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि, शांति एवं समाज की उन्नति के लिए मंगल कामना की।इस अवसर पर जयंती संयोजक एडवोकेट प्रशांत अग्रवाल एवं संगठन अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने सभी आगंतुक अग्रबंधुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। संपूर्ण आयोजन में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।कार्यक्रम की सांस्कृतिक श्रृंखला में संगीतकार नृत्य एवं कला केंद्र की छात्राओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं तथा चारों युगों पर आधारित मनमोहक नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया। छात्राओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया और भारतीय संस्कृति, धर्म एवं आध्यात्मिक मूल्यों की अमिट छाप छोड़ी। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए सभी छात्राओं को सम्मानित किया गया।इसके पश्चात आयोजित भव्य भजन संध्या में माता रानी के भजनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति एवं संगीत की सरिता में सराबोर होकर भावविभोर दिखाई दिए। कार्यक्रम संयोजक गौरव मित्तल (इंटेक्स) ने महाआरती के आयोजन हेतु संगठन के सदस्यों एवं समस्त अतिथियों का स्वागत किया। महाआरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से माता रानी की आराधना कर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।संगठन द्वारा प्रारंभ किए गए इस पंद्रह दिवसीय जयंती महोत्सव पखवाड़े के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से शहरवासियों को भारतीय संस्कृति, महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों तथा सामाजिक समरसता की प्रेरणादायी झलक देखने को मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान संगठन के महामंत्री पीयूष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रखर गर्ग, पूर्व अध्यक्ष प्रांजुल गर्ग (गार्गो), नवीन अग्रवाल (जलेसर), अभिनव अग्रवाल, विपिन गोयल, आकाश अग्रवाल (एगोन), सोनू अग्रवाल, अनिक मांगलिक सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!