श्री कृष्ण सेवा संस्थान(रजि.) द्वारा आयोजित कृष्ण लीला एवं चैतन्य महाप्रभु लीला आयोजन में आज कालिया मर्दन लीला का हुआ मंचन

श्री कृष्ण सेवा संस्थान(रजि.) द्वारा आयोजित कृष्ण लीला एवं चैतन्य महाप्रभु लीला आयोजन में आज कालिया मर्दन लीला का हुआ मंचन.
कंस ने बृजवासियों को डराने के लिए नंदवासियों को एक पत्र भेजते हैं काली देह में से एक लाख नीलकमल आने चाहिए करण क्योंकि कालीया नाम का सर्प रहता है जो की बहुत विषैला है| जिससे पूरी यमुना का पानी विशेला रहता है अगर नीलकमल फूल नहीं आये तो नन्द गाँव वासियो को दंड दिया जाएगा..

जब श्री कृष्ण को पता चलता है तो वह अपने बाल सखाओ के साथ यमुना किनारे खेलने चले जाते हैं और खेलते खेलते यमुना में कूद जाते हैं और कालिया नाग से युद्ध कर उसको परस्त करते हुए कालिया नाग के द्वारा ही एक लाख नीलकमल लेकर कंस के पास भेजते हैं जिससे यमुना स्वच्छ और निर्मल हो जाती हैं और सभी ब्रजवासी ख़ुश हो जाते हैं
आज की लीला में अतिथि के रूप मे मास्टर ओमप्रकाश वार्ष्णेय, मा. अनुज वार्ष्णेय, उमेश उप्पल जी, अखिल मांगलिक, यश राठी, ब्रजकिशोर राठी, अंकित शर्मा आदि गडमान्य लोगो ने ठाकुर जी का माल्यार्पण किया
आज की लीला में उपस्थित अध्य्क्ष आशुतोष जी, महामंत्री प्रेम प्रकाश महेश्वरी जी, देवेंद्र गांधी, जुगल किशोर,राजेश सडकोड़ा, डॉ गोविंद माहेश्वरी, पवन शर्मा, मधुर राठी, शिव शंकर वार्ष्णेय, संजय किराना, अंकित वर्मा, ख्यालिराम जी, धर्मा यादव, मगन गाँधी,ऋषि वार्ष्णेय मनोज कुमार बर्तन, मुकेश जी आदि उपस्थित रहे ।।



