अलीगढ़

ख़राब निर्माण पर नगर आयुक्त का पारा हुआ हाई

महेंद्र नगर गम्भीरपुरा में दोयम दर्जे की सी.सी. सड़क निर्माण पर नगर आयुक्त ने लिया कड़ा एक्शन

नगर आयुक्त की कार्रवाई:-निर्माण ठेकेदार राजकुमार सिंह कॉन्ट्रैक्टर पर टेंडर धनराशि का 10% जुर्माना-अगले 15 दिन में सड़क के क्षतिग्रस्त भाग को तोड़कर दोबारा बनानी होगी सड़क, अन्यथा जमानत धनराशि ज़ब्त करते हुए ब्लैकलिस्टेड करने की होगी कार्यवाहीलगभग 7 लाख 79 हज़ार की लागत से वार्ड 28 महेंद्र नगर/गंभीर पुरा रोड पर ख़राब सड़क निर्माण पर मौके पर जाकर नगर आयुक्त ने लिया एक्शन*लापरवाह ठेकेदार पर नगर आयुक्त ने लगाया जुर्माना *माननीय मुख्यमंत्री जी की विकास कार्यों में जीरो टॉलरेंस नीति के अनुपालन में नगर आयुक्त द्वारा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड 28 में गम्भीरपुरा रोड पर राजीव बुक सेंटर से डॉ धनीराम के मकान तक सी.सी. सड़क निर्माण का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार पर लगभग 70 हज़ार की धनराशि का जुर्माना लगाने की कड़ी कार्रवाई की।वार्ड 28 में गम्भीरपुरा रोड पर राजीव बुक सेंटर से डॉ धनीराम के मकान तक 7 लाख 79 हज़ार की लागत से बन रहे इस सी.सी सड़क निर्माण कार्य के ठेकेदार राजकुमार सिंह कॉन्ट्रेक्टर द्वारा सड़क निर्माण निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप न पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता गिरीश कुमार से निर्माण की गुणवत्ता के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़कर दुबारा बनाने व लापरवाही पर ठेकेदार पर निविदा धनराशि का 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त के निर्देश पर संबंधित ठेकेदार पर निविदा धनराशि का 10 प्रतिशत जुर्माना तत्काल प्रभाव से अधिरोपित किया गया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि अगले 10 दिनों के भीतर घटिया गुणवत्ता वाली सड़क के क्षतिग्रस्त भाग को तोड़कर निर्धारित मानकों के अनुसार पुनर्निर्मित किया जाए व निर्धारित अवधि में कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर फर्म की देय धनराशि जब्त करने तथा उसे ब्लैकलिस्ट किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!