अलीगढ़

धान की अधिक आवक के कारण धनीपुर मंडी रहेगी 16 अक्टूबर को बंद,

 किसानों से मंडी सचिव की अपील

अलीगढ़ की कृषि उत्पादन मंडी समिति, नवीन मंडी स्थल धनीपुर में धान की अत्यधिक आवक के कारण मंडी परिसर में उपलब्ध स्थान भर गया है। इसके चलते ट्रकों की लोडिंग प्रभावित हो रही है। किसानों एवं व्यापारियों की सुविधा और मंडी में आवागमन एवं व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए धनीपुर मंडी 16 अक्टूबर 2026 को बंद रहेगी।
मंडी समिति के सचिव मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि 14 एवं 15 अक्टूबर की रात्रि धान की अधिक आवक के कारण मंडी परिसर पूरी तरह भर गया है। स्थिति को देखते हुए मंडी को 16 अक्टूबर में बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर से मंडी में कारोबार एवं अन्य गतिविधियां पूर्ववत संचालित होंगी। मंडी सचिव ने बताया है कि मंडी में किसान अपना धान रात्रि 2 बजे से सुबह 11 बजे तक ला सकते हैं। इसके बाद मंडी में एंट्री नहीं हो पाएगी। मंडी में अत्यधिक धान की आवक होने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है जिसके चलते किसानों के साथ साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!