अलीगढ़
रामघाट रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल डालने का आरोप
1000 के डीजल में ₹900 और ₹220 के पेट्रोल में ₹120 का पेट्रोल डालने का आरोप

रामघाट रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल डालने का आरोप,₹1000 के डीजल में ₹900 और ₹220 के पेट्रोल में ₹120 का पेट्रोल डालने का आरोप,उपभोक्ता के हंगामे के बीच कर्मचारी कथित तौर पर ₹100 का पेट्रोल कम डालने की बात स्वीकार करता नजर आया,कर्मचारी ने लाइट जाने की वजह बताई, लेकिन ग्राहक को पैसे वापस नहीं मिलने पर विवाद बढ़ गया
स्थानीय स्तर पर इस पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल और खराब पेट्रोल को लेकर पहले भी शिकायतें होने की बात कही जा रही है,लगातार सामने आ रही शिकायतों की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग उठ रही है!



