अलीगढ़

कृषि विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026 पर भव्य महिला किसान संगोष्ठी सम्पन्न

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2026 को 'अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष' के रूप में घोषित किया गया है

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2026 को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष’ के रूप में घोषित किया गया है। इसका मुख्य महत्व ग्रामीण महिलाओं को कृषि क्षेत्र में नेतृत्वकर्ता, उद्यमी और सशक्त निर्माता के रूप में स्थापित करना है। इसी वैश्विक उद्देश्य के तहत, कृषि विभाग के तत्वावधान में शेखा संकुल स्थित सर्व कल्याणम भवन, शेखा में शुद्धतम एफपीओ द्वारा ब्रजकिसान एफपीओ के सहयोग से एक भव्य महिला किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 12 गांवों की दर्जनों महिला किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने-अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसकी सभी अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विजय सिंह रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त कृषि निदेशक श्रवण कुमार, उप निदेशक कृषि अरुण चौधरी, केवीके अलीगढ़ के डॉ. नेत्रपाल मलिक, पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक दिनेश कुमार, पीएनबी आरओ से ऐश्वर्या, तथा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथलेश और डॉ. प्रतिभा उपस्थित रहे। मंच का संचालन शेखा संकुल के समन्वयक संतोष सिंह ने किया। इस अवसर पर वित्तीय साक्षरता और स्वावलंबन: पीएनबी से ऐश्वर्या ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए बचत करने, कौशल प्रशिक्षण लेने और कारोबार हेतु मिलने वाले ऋण (लोन) की विस्तृत जानकारी दी।


पोषण और स्वास्थ्य: डॉ. नेत्रपाल मलिक (केवीके) ने महिलाओं को दैनिक जीवन में मिलेट्स (श्री अन्न) के सेवन के लाभ के बारे में बताया। पशुपालन और सरकारी योजनाएं: डॉ. प्रतिभा एवं कृषि विभाग की योजनाएं: उप निदेशक कृषि अरुण चौधरी ने कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से महिला कृषकों को अवगत कराया।
संयुक्त कृषि निदेशक श्रवण कुमार ने कृषि में मातृ शक्ति की प्रमुख भूमिका और उनके श्रेष्ठ योगदान को नमन करते हुए ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026’ के महत्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि श्रीमती विजय सिंह ने महिला किसानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सरकार की इस विश्वव्यापी और ऐतिहासिक पहल की भरपूर सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य और नवाचार करने वाली ग्रामीण महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया श्रीमती प्रीती सिंह: श्री अन्न (मिलेट्स) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं नवाचार हेतु, श्रीमती पूनम सिंह: प्राकृतिक कृषि एवं पंचगव्य हेतु, पिंकी: फूलों की खेती हेतु, सर्वेश देवी: सब्जी उत्पादन हेतु, श्रीमती विमलेश देवी: अचार निर्माण हेतु, मंजू: गुलाल निर्माण हेतु, सरोज कुमारी: दिया-बाती निर्माण हेतु, माधुरी: पोशाक निर्माण हेतु, रेणु: मोती एवं माला निर्माण हेतु, तनुज: पशुपालन के क्षेत्र में, सरस्वती: नेपियर घास उत्पादन हेतु, उमा: दुग्ध प्रसंस्करण हेतु, करिश्मा: डी.एस.आर. धान विधि हेतु, कल्पना: गौशाला संचालन हेतु, गायत्री देवी: वर्मीकल्चर (केंचुआ खाद) हेतु, यशोदा एवं खुशबू: सौंदर्य प्रसाधन क्षेत्र हेतु। अंत में आभार प्रदर्शन शुद्धतम एफपीओ की निदेशिका श्रीमती प्रीती सिंह व ब्रज किसान एफपीओ की निदेशिका द्वारा संयुक्त रूप से व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग से हरवीर, राजाराम, सौरभ, तरुण, और विवेक आदि का भी विशेष सहयोग रहा।
यह आयोजन ग्रामीण अंचल की महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें कृषि उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!