अलीगढ़

श्री गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में माँ काली मंदिर पर भव्य महाआरती का आयोजन

ड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर माँ काली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री गंगा सेवा समिति के तत्वावधान में माँ काली मंदिर पर भव्य महाआरती का आयोजन
अलीगढ़। दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को श्री गंगा सेवा समिति, अलीगढ़ के तत्वावधान में सासनी गेट स्थित माँ काली मंदिर पर भव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर माँ काली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने माँ काली की आराधना कर परिवार, समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में श्री वीरेंद्र शर्मा भैया जी, सुभाष गुप्ता (लिटिल जी), मनोज शैली, आशा राठी, आभा वार्ष्णेय, विजय प्रकाश वत्स, अंशुल शर्मा एडवोकेट, मंजुल वार्ष्णेय, नीलेश उपाध्याय, मदन गोपाल पाराशर, अजय शर्मा, दयाशंकर शर्मा, गिर्राज शर्मा, रामकुमार शर्मा एवं सतेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।
श्री गंगा सेवा समिति, अलीगढ़ ने महाआरती में सम्मिलित सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!