अलीगढ़

पिछले 1 माह में 227 करोड़ के 1212 विकास कार्यो से सवरेंगा अलीगढ़- बदलेगा अलीगढ़-

महापौर व नगर आयुक्त के प्रयासों से हर गली मोहल्ले का होगा चौमुखी विकास

महापौर व नगर आयुक्त के प्रयासों से हर गली मोहल्ले का होगा चौमुखी विकासमुख्य मार्गो को गुलज़ार करने के बाद अब शहर के हर वार्ड की गली और मोहल्लों तक पहुंचेगी विकास की धाराबीते 8 माह में 627 करोड़ के विकास कार्यो से शहर विकास के पर्थ पर हुआ अग्रसर-अगले 6 माह में रिकॉर्ड निर्माण कार्य पूरे करने का लक्ष्यपुराने वार्डों के साथ साथ-नवविस्तारित वार्डों की भी विकास कार्यों से बदल रही सूरत-ए-हालबीते 8 माह में 627 करोड़ के रिकॉर्ड निर्माण कार्यो के लगे टेंडर-अगले 6 माह में निर्माण कार्य होंगे पूर्णअगली बारिश से पूर्व विस्तारित वार्डो को मिलेगी जल भराव, गंदगी, कच्ची सड़कों से निज़ात-नगर आयुक्त ने नव विस्तारित वार्ड में सड़क निर्माण का किया निरीक्षणअलीगढ़ में विकास की नई इबारत लिखने और नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने की दिशा में महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के संयुक्त प्रयासों से नगर निगम ने विकास कार्यों के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शहर के विकास को गति देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा बीते 1 माह में लगभग 227 करोड़ की लागत से रिकॉर्ड 1212 निर्माण कार्यो को कराये जाने की युद स्तर पर कार्यवाही की गई है।गौरतलब है कि पिछले 1 माह में 1212 विकास कार्यो के साथ ही बीते 8 माह में 627 करोड़ की धनराशि से करीब 5200 निर्माण कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके है नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को इन निर्माण कार्यों को आगामी छह माह में प्रत्येक दशा में पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यो से आने वाले छह महीनों में शहर के सभी वार्डो में सड़क निर्माण गलियों के सुधार, जलभराव की समस्या के निराकरण तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। इन कार्यों के पूर्ण होने से नागरिकों को वर्षों से चली आ रही जलभराव व गन्दगी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद मिलेगी।♦️नवविस्तारित वार्डों में होगा नया विकास♦️नगर आयुक्त ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा बीते एक वर्ष के दौरान पुराने वार्डों में प्रति वार्ड में लगभग ₹5 से 6 करोड़ की लागत से व नगर निगम सीमा में शामिल नवविस्तारित वार्डों में प्रति वार्ड लगभग ₹11 से ₹12 करोड़ की लागत के विकास कार्यों कराया गया है। इन विकास कार्यो नव विस्तारित वार्डो में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सड़कों एवं गलियों के सुधार तथा नागरिकों को आवश्यक नगर निगम सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पुराने शहर के साथ-साथ नवविस्तारित वार्ड क्षेत्रों में भी विकास का लाभ समान रूप से पहुंचे इसके लिए पार्षद वार्ड वाइज़ आवश्यकताओं के अनुरूप निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।♦️छह माह में पूरे होंगे 5200 निर्माण कार्य♦️नगर आयुक्त ने बताया कि आगामी छह माह में सभी 5200 निर्माण कार्यों को पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यों की प्रगति पर नजर रखने के साथ-साथ निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और लापरवाही बरतने वाले संबंधित पक्षों की जवाबदेही तय करने के लिए स्वयं उनके द्वारा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता मानक और कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।उन्होंने बताया इन 5200 निर्माण कार्यो से मुख्य मार्गो के बाद नव विस्तारित वार्ड के साथ-साथ आंतरिक गलियों एवं मोहल्लों में भी विकास कार्यों को गति मिलेगी इससे स्थानीय स्तर पर सड़क संबंधी समस्याओं जलभराव और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायता मिलेगी।

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप नगर निगम अलीगढ़ में विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले 1 माह में लगभग 227 करोड़ के 1212 निर्माण कार्य तेज़ी से पूर्ण कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पिछले 8 माह में लगभग ₹627 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर जारी किए गए हैं, जिनमें लगभग 5,200 निर्माण कार्य शामिल हैं। इन सभी निर्माण कार्यों को आगामी छह माह में पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराए जाने से शहर के विकास को नई गति मिली है इसी का परिणाम है कि अलीगढ़ आज निरंतर बदल रहा है और विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!