अलीगढ़

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न

आगामी त्योहारों एवं निर्वाचन के दृष्टिगत सभी जिलों में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतें

–मण्डलायुक्त ओ0पी0 आर्यअलीगढ़  आयुक्त अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ ओ0पी0 आर्य की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डल के सभी जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, अभियोजन की प्रगति एवं न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मण्डलायुक्त ने कहा कि आगामी त्योहारों एवं निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए सभी जिलों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सभी आवश्यक निरोधात्मक एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करें। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएउन्होंने निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और किसी भी अफवाह अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। मण्डलायुक्त ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था के संबंध में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी   अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ओ पी आर्य ने निर्देशित किया कि आपराधिक मामलों में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित की जाए, जिससे दोषियों को सजा दिलाने और पीड़ितों को न्याय उपलब्ध कराने में तेजी लाई जा सके। गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता देते हुए उनकी नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने पुलिस एवं अभियोजन विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने, साक्ष्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और गवाहों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा के लिए अधिकारियों का सक्रिय, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण आवश्यक है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें और कानून-व्यवस्था से संबंधित प्रत्येक प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। मण्डलायुक्त ने मंडल के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों एवं निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं और मण्डल में शांति, सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जाए। बैठक में डीआईजी प्रभाकर चौधरी, डीएम अलीगढ़ अविनाश कुमार, डीएम हाथरस सत्य प्रकाश पटेल, डीएम कासगंज प्रणय सिंह, डीएम एटा एम. अरुनमोली सहित अन्य प्रशासनिक, पुलिस एवं अभियोजन विभाग के अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!