अलीगढ़
निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी
01 नवंबर को लगेगा वृहद विधिक जागरूकता शिविर

अलीगढ़ : आमजन को निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देेश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 1 नवंबर को आयोजित होने वाले वृहद विधिक जागरूकता शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।शिविर में लोगों को वृहद शिविर में सहभागिता करने के लाभों की जानकारी देते हुए जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान पम्पलेट वितरित कर अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की गई। शिविर में अधिकार मित्र सत्यप्रकाश गोयल, सईदा खातून, नीरजा सिन्हा एवं सोनम कुमारी उपस्थित रहे। आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई।



