पैट परीक्षा के अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर के जवानो ने संभाली कमान
यातायात, सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण में दिया सराहनीय सहयोग

अपर जिलाधिकारी नगर महोदया श्रीमती संगीता देवी एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा विभाग, अलीगढ़ के मौखिक एवं दूरभाष आदेशानुसार तथा उप नियंत्रक महोदया सुश्री संगीता त्रिपाठी, नागरिक सुरक्षा विभाग, अलीगढ़ के कुशल निर्देशन में एवं चीफ वार्डन / कमांडिंग ऑफिसर महोदय श्री सी० पी० सिंह, नागरिक सुरक्षा विभाग, अलीगढ़ की उपस्थिति में पीईटी (PET) परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु नागरिक सुरक्षा के जवानों की विशेष ड्यूटी लगाई गई।परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण हेतु जनपद के 03 प्रमुख स्थलों पर ड्यूटी प्वाइंट बनाए गए –
1. सूतमिल सैटेलाइट बस अड्डा
2. मसूदाबाद बस अड्डा
3. अलीगढ़ रेलवे स्टेशन ,उक्त सभी स्थलों पर नागरिक सुरक्षा विभाग के सैक्टर वार्डन, गृह अग्निशमन दल एवं प्राथमिक चिकित्सा दल के जवानों ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया।
जवानों द्वारा अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शन, बुजुर्ग व महिला अभ्यर्थियों की सहायता, भीड़ को व्यवस्थित करना तथा यातायात को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा नागरिक सुरक्षा विभाग के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई।




