जगजीवन नगर में 100 साल पुरानी बाल्मीकि बगीची का नगर निगम ने कराया जीर्णोद्धार
बाल्मीकि बगीची में जीर्णोद्धार कार्यो का महापौर व नगर आयुक्त ने विधिवत पूजा अर्चना संग किया लोकार्पण

जगजीवन नगर बाल्मीकि बगीची में नगर निगम ने कराये जनहित में जीर्णोद्धार कार्य-25×12 साईज़ के हॉल का जीर्णोद्धार, टॉयलेट निर्माण, बगीची की रंगाई पुताई, नवनिर्मित गेट, इंटरलॉकिंग कार्य, बॉउंड्री वाल की मरम्मत व एसएस ग्रिल से बरामदे को दिया गया भव्य रूप बाल्मीकि बगीची में जीर्णोद्धार कार्यो का महापौर व नगर आयुक्त ने विधिवत पूजा अर्चना संग किया लोकार्पणहर्ष और उल्लास के साथ नगर निगम में मनी भगवान श्री बाल्मीकि जयंती- नगर निगम मजदूर संघ के अध्यक्ष, महामंत्री व पदाधिकारी संघ महापौर व नगर आयुक्त ने किया पूजा अर्चनामहापौर-नगर आयुक्त ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ भगवान श्री बाल्मीकि के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेने का किया आह्ववानमहर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर निगम सेवा भवन परिसर स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा के निकट श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 11 बजे महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा सहित नगर निगम के अधिकारियों सफाई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों तथा सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम में महापौर प्रशान्त सिंघल, नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी महामंत्री सुनील टुंडा, राजीव भारती, बबलू कमल, किशन चंदेल, आनंद शास्त्री एवं कपिल भंडारी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत विधि-विधान से हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा एवं प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी ने सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ हवन-यज्ञ में आहुति देकर महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों, विचारों एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं समाज को सत्य, सदाचार समरसता एवं मानवीय मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान देने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनीनगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती हमें सामाजिक समरसता, समानता, सेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देती है। नगर निगम का प्रत्येक सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है।बाल्मीकि बगीची का हुआ सौन्दर्यकरणमहर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर निगम द्वारा शहर के वार्ड संख्या 55 स्थित जोहराबाग के जगजीवन नगर में वाल्मीकि धर्मशाला/बगीची का जीर्णोद्धार कराए जाने के संकल्प को मूर्त रूप दिया गया। लंबे समय से उपेक्षित एवं जर्जर स्थिति में रही लगभग 100 वर्ष पुरानी इस धर्मशाला/बगीची का नगर निगम द्वार जीर्णोद्धार कराया गया। महापौर प्रशांत सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने पशु कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा सहायक अभियंता राजवीर सिंह, महामंत्री सुनील टुंडा के साथ संयुक्त रूप से जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के उपरांत वाल्मीकि बगीची का लोकार्पण किया।नगर आयुक्त ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप वार्ड 55 जोहराबाग जगजीवन नगर स्थित लगभग 100 साल पुरानी बाल्मीकि बगीची में नगर निगम द्वारा जनहित में जीर्णोद्धार कार्य कराए जाने के क्रम में बगीची में 25×12 साईज़ के हॉल का जीर्णोद्धार, टॉयलेट निर्माण, बगीची की रंगाई पुताई, नवनिर्मित गेट, बगीची के कच्चे हिस्से में इंटरलॉकिंग कार्य, बॉउंड्री वाल की मरम्मत व बरामदे में एस एस ग्रिल लगवाई गयी है।महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि शहर की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सामाजिक महत्व से जुड़ी धरोहरों का संरक्षण और विकास नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। वाल्मीकि बगीची का सौंदर्यीकरण इसी दिशा में किया गया प्रयास है।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार, सार्वजनिक स्थलों के सुधार एवं स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वाल्मीकि बगीची का सौंदर्यीकरण स्थानीय नागरिकों के लिए एक बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



