श्री अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा का उम्मीद सामाजिक संस्था ने किया भव्य स्वागत
महाराजा अग्रसेन की झांकी पर पुष्प वर्षा की और यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं का जलपान कराकर अभिनंदन किया

अलीगढ़। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का रेलवे रोड पर उम्मीद सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।संस्था के सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल महाराजा अग्रसेन की झांकी पर पुष्प वर्षा की और यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं का जलपान कराकर अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा रेलवे रोड क्षेत्र “जय महाराजा अग्रसेन” के जयकारों से गूंज उठा।स्वागत करने वालों में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश अग्रवाल संगम, महामंत्री अतुल अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री मधुर वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता सीमेंट, कवि वेद प्रकाश मणि, आचार्य यश भारद्वाज , राजेंद्र अग्रवाल, एडवोकेट अजय अग्रवाल,दिनेश अग्रवाल,पंकज अग्रवाल,देवेश गुप्ता, किशन शर्मा, आरना अग्रवाल ,मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।संस्थापक अध्यक्ष राजेश अग्रवाल संगम ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद और समानता के प्रतीक थे। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज का कल्याण संभव है। उम्मीद सामाजिक संस्था हर वर्ष इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करती रहेगी।



