खैर में दवा व्यपारी सम्मेलन में समस्याओ से सांसद को अवगत कराया
खैर कैमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एससोसिएशन द्वारा गोमत चौराहे स्थिति कंचन फार्म हाउस में खैर विधानसभा क्षेत्र का दवा व्यापारी सम्मेलन आयोजित हुआ

खैर कैमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एससोसिएशन द्वारा गोमत चौराहे स्थिति कंचन फार्म हाउस में खैर विधानसभा क्षेत्र का दवा व्यापारी सम्मेलन आयोजित हुआ
जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह टिल्लू ने जन प्रतिनिधियो के सामने दवा व्यापारियों की समस्याओं को रखा जिसमे प्रमुख रूप से ऑनलाइन दवा व्यपार,नार्कोटेक्स दवा बिक्री, कफ सिरप,रिटेल दवा विक्रता के खरीद व बिक्री हेतु वेबसाइट बनाने जैसे नए नियमों का विरोध जताया

श्री टिल्लू ने कहा कि हमारी समस्याओं को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराया जाए
मुख्यततिथि सांसद सतीश गौतम ने कहा दवा व्यपारियो का उत्पीड़न नही होने देंगे
दवा व्यपारियो की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर समाधान कराया जाएगा
भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णा पाल सिंह लाला ने कहा कि में भी एक दवा व्यपारी हूँ मै जनता हूँ कि ऑनलाइन दवा व्यापार ने छोटे कैमिस्ट के सामने बड़ी समस्या है इसका समाधान कराया जाएगा
खैर कैमिस्ट एससोसिएशन के चैयरमैन मोहन स्वरूप अरोरा, अध्यक्ष राम कुमार शर्मा,महामंत्री सत्या देव शर्मा,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश भास्कर,संगठन मंत्री गौरव शर्मा,ने अतिथियों का स्वागत किया
संचालन महामंत्री आलोक गुप्ता व कोषाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा ने किया ने किया
इस मौके पर खैर चैयरमैन संजय शर्मा,सुमित सर्राफ,राजीव जैन,दयाशंकर शर्मा,धीरज गंगल,मोहन अरोरा,राम कुमार शर्मा,सत्य देव शर्मा,ओमप्रकाश भास्कर,गौरव शर्मा,आमिर आबिद आदि मौजूद रहे



