अलीगढ़

हाथरस रोडवेज बस स्टैंड पर जाम का झाम

 ट्रांसपोर्टरों की मनमानी से जनता परेशान, एंबुलेंस भी फंसी!

हाथरस से मनोज शर्मा की रिपोर्ट

हाथरस में रोडवेज बस स्टैंड के आसपास जाम की समस्या अब आम जनता के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सुबह से शाम तक लगने वाला जाम राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। एक तरफ सड़क पर खड़ी रोडवेज बसें, तो दूसरी तरफ ट्रांसपोर्ट कंपनियों के बाहर खड़े मालवाहक ट्रक यातायात व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस समस्या पर कब पड़ेगी हाथरस रोडवेज बस स्टैंड के आसपास की सड़कों पर हालात ऐसे हैं कि लोगों को निकलने तक का रास्ता नहीं मिलता। नजदीकी ट्रांसपोर्ट कंपनियों के बाहर सड़क किनारे खड़े ट्रक जाम की समस्या को और गंभीर बना देते हैं। स्थानीय लोगों को हर वक्त दुर्घटना का डर सताता रहता है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क किनारे अवैध पार्किंग रोकने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देशों के बावजूद हाथरस में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। शहर में नो एंट्री व्यवस्था लागू होने के बावजूद बड़े मालवाहक वाहन और ट्रैक्टर सड़कों पर दिखाई देने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में नो एंट्री के नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।हैरानी की बात तो यह है कि कल रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित शर्मा ट्रांसपोर्ट के बाहर खड़े एक ट्रक के कारण जाम लग गया। इसी जाम में मरीज को आगरा लेकर जा रही एंबुलेंस फंस गई। हालात ऐसे बन गए कि मरीज की जान पर बन आई। इसके बाद राहगीरों ने काफी मशक्कत कर एंबुलेंस को जाम से बाहर निकलवाया।अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?* आखिर कब सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर कार्रवाई होगी और कब हाथरस की जनता को जाम से राहत मिलेगी? जिम्मेदार अधिकारी समय रहते कार्रवाई करेंगे या फिर आम जनता इसी तरह परेशान होती रहेगी?

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!