हाथरस

भारत पेट्रोलियम बॉटलिंग प्लांट, सलेमपुर में एनडीआरएफ द्वारा आपदा बचाव प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन

26 अक्टूबर 2026। आठवीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), गाजियाबाद के कमांडेंट श्री सुदेश कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन हाथरस के समन्वय से भारत पेट्रोलियम बॉटलिंग प्लांट, सलेमपुर में आपदा प्रबंधन एवं बचाव संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

हाथरस, 26 अक्टूबर 2026। आठवीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), गाजियाबाद के कमांडेंट श्री सुदेश कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन हाथरस के समन्वय से भारत पेट्रोलियम बॉटलिंग प्लांट, सलेमपुर में आपदा प्रबंधन एवं बचाव संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से ऑफलाइन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।


मॉक ड्रिल के दौरान एक वाहन की टक्कर के कारण पेट्रोलियम टैंकर में आग लगने की काल्पनिक घटना का अभ्यास किया गया। प्लांट के प्रबंधक, सुरक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। स्थिति नियंत्रित न होने पर जिला प्रशासन को सूचना दी गई। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार संबंधित विभागों के समन्वय से अग्निशमन एवं बचाव कार्यों का अभ्यास करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया गया।
कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल में भारत पेट्रोलियम बॉटलिंग प्लांट के प्रबंधक, सुरक्षा अधिकारी, एनडीआरएफ टीम तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जनपद हाथरस की ओर से जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में श्री लेखराज सिंह, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने प्रतिभाग किया।
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय, प्रभावी बचाव कार्यों तथा जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारियों का आकलन करना था। कार्यक्रम के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता, सुरक्षित निकासी एवं त्वरित कार्रवाई के महत्व पर विशेष बल दिया गया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!