मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर हितधारक विभागों के साथ बैठक आयोजित
आपदा के समय सुरक्षा उपायों, मॉक ड्रिल, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण तथा जागरूकता अभियान पर की विस्तृत चर्चा

अलीगढ़मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की अध्यक्ष्ता में विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के सफल संचालन एवं िक्रयान्वयन के संबंध में बैठक आहुत की गई।
बैठक का संचालन करते हुए अपर जिलाधिकारी विता एवं प्रभारी अधिकारी आपदा प्रमोद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा ’मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम-फेज-3 के क्रियान्वयन एवं संचालन के संबंध में समस्त हितधारक विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना है।
सीडीओ ने निर्देशित किया कि जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों व महाविद्यालयों से 10 मास्टर ट्रेनर्स का चयन करते हुए
प्रत्येक विद्यालय एवं महाविद्यालय में 100 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाए। बैठक में कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू करने, आपदा के समय सुरक्षा उपायों, मॉक ड्रिल, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण तथा जागरूकता अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई।
सीडीओ ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम को समयबद्ध तरीके से विद्यालयों में लागू कर उसकी आख्या शासन को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आपदा के दृष्टिगत विद्यालयों में सुरक्षा ऑडिट कराने तथा नियमित रूप से मॉक ड्रिल कराने पर भी बल दिया। बैठक में डीआईओएस डा0 पूरन सिंह, नागरिक सुरक्षा विभाग से सीपी सिंह समेत अग्निशमन, पुलिस, बेसिक शिक्षा एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।।



